Search

 
 
 

धनबाद: महावीर जयंती पर शहर में मांस-मछली की डेढ़ सौ दुकानें रही बंद

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) महावीर जयंती के अवसर पर 4 अप्रैल मंगलवार को शहर की लगभग डेढ़ सौ से अधिक मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें बंद रही. इन दुकानों पर ताले लटके रहे. जिला प्रशासन ने दो दिन पहले ही शहर की पशु वधशालाओं को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया था. इस आदेश को नहीं मानने व दुकानें खुली रहने पर दुकानदारों का लाइसेंस निरस्त करने और अन्य कानूनी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया था. शहर के मनईटांड़, पुराना बाजार, जोड़ा फाटक, हावड़ा मोटर, धनसार, मटकुरिया, हीरापुर, पुलिस लाइन, स्टील गेट समेत शहर की लगभग डेढ़ सौ से अधिक मांस मछली की दुकानें बंद रही पुलिस लाइन स्थित मुर्गा की दुकान बंद कर बाहर बैठे दुकानदार कृष्णा कुमार बताते हैं कि आज के दिन जीव हत्या करने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है और शहर के असामाजिक तत्व इसका नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं. यह पाबंदी इन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से लगाई गई है. उन्होंने बताया कि उनकी दुकान 3 अप्रैल से ही बंद है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही