Search

 
 
 

धनबाद:कोयला उद्योग के निजीकरण के खिलाफ 15 जुलाई का प्रदर्शन होगा ऐतिहासिक: अरुप चटर्जी

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) कोयला उद्योग में विनिवेश और निजीकरण तथा 11 वें वेतन समझौता में प्रबंधन की उदासीनता के  खिलाफ बिहार कोलियरी कामगार यूनियन 15 जुलाई को कोयला भवन के सामने विशाल प्रदर्शन करेगी.  यह जानकारी पूर्व विधायक सह जेबीसीआई सदस्य अरुप चटर्जी ने 4 जुलाई सोमवार को लगातार संवाददाता को दी. उन्होंने कहा कि यूनियन का केंद्रीय सम्मेलन 13 और 24 अगस्त को रामगढ़ में होगा, जिसमें 50 सदस्य पर एक प्रतिनिधि भाग लेंगे. श्री चटर्जी ने कहा कि सरकार कोयला उद्योग का निजीकरण करना चाहती है. कोल इंडिया को विखंडित कर मजदूर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. हमारी यूनियन सीटू पूरे देश में निजीकरण के खिलाफ गोलबंद है. सरकार की मंशा को कामयाब नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को कोयला भवन पर प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा, जिसमें मजदूर, किसान और विस्थापित हजारों की संख्या में भाग लेंगे. उन्होंने  बीसीसीएल, इसीएल और सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं से आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया, यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-workers-should-fight-unitedly-against-corruption-jaiprakash-singh/">धनबाद

: भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें : जयप्रकाश सिंह [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही