Search

धनबाद: एसएसएलएनटी कॉलेज में एकेडेमिक ब्लॉक व आठ क्लास रूम के लिए 16.42 करोड़ मंजूर

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के परिसर में नया एकेडेमिक ब्लॉक औऱ आठ नए क्लास रूम बनाने के लिए 16.42 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार 21 जून को 16 करोड़ 42 लाख 78 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी. इस राशि से कॉलेज परिसर में ऑडिटोरियम, लैब और लेक्चर थियेटर भी बनाने का प्रस्ताव है. अब प्राधिकृत समिति की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. बता दें कि एसएसएलएनटी महिला कालेज में लगभग दो दशक से अधूरा भवन बना हुआ है, जो अब खस्ताहाल में है. छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कॉलेज ने इस जर्जर भवन को ढाहने की अनुमति विश्वविद्यालय से मांगी थी. नये भवन एवं कक्षा निर्माण का प्रस्ताव भी दिया था. प्राचार्य डा शर्मिला रानी ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग के साथ दो क्लास रूम, एक फैकल्टी रूम, केमिस्ट्री लैब और लेक्चर थियेटर, फर्स्ट फ्लोर पर दो क्लास रूम, फैकल्टी रूम, सेकेंड फ्लोर पर दो क्लास रूम, लेक्चर थियेटर, बाटनी लैब और 280 क्षमता वाला ऑडिटोरियम तथा चौथे फ्लोर पर दो क्लास रूम, एक फैकल्टी रूम, जूलाजी लैब, कंप्यूटर लैब और लेक्चर थियेटर प्रस्तावित है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-masons-daughter-became-district-topper-by-scoring-483-marks-in-inter-science/">धनबाद

:  इंटर साइंस में 483 अंक लाकर राजमिस्त्री की बेटी बनी जिला टॉपर [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//