Search

 
 
 

धनबाद : कल्याण गुरुकुल मैथन के 16 छात्रों को चेन्नई की कंपनी में मिली नौकरी समेत 2 खबरें

 
Maithon : झारखंड सरकार के प्रझा फाउंडेशन से संचालित मैथन के कल्याण गुरुकुल के 16 प्रशिक्षित छात्रों को चेन्नई की कंपनी अलक्राफ्ट थर्मोटेक्नोलॉजी में नौकरी मिली है. गुरुकुल में गुरुवार को समारोह आयोजित कर छात्रों को विदाई दी गई. समारोह में गुरुकुल के स्टाफ के अलावा छात्रों के परिजन भी मौजूद थे. प्राचार्य मुकेश कुमार ने कहा कि अब तक संस्थान के 750 छात्रों को प्रशिक्षण देकर नियोजित किया जा चुका है. गुरुकुल में नए छात्रों का नामांकन 15 जून से शुरू होगा.  इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर नामांकन ले सकते हैं. मौके पर निर्मल विश्वकर्मा, अमित कुमार बारीक, जयदेव डे, मिथेन चंद्र सेन, रुस्तम आलम, पवन कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

कुमारधुबी में रेलवे लाइन के समीप से शव बरामद

Nirsa : कुमारधुबी सिलिका के पास रेलवे लाइन के किनारे से गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान पंचमहली निवासी बैजनाथ साव के रूप में हुई. रेल दुर्घटना में उसकी मौत की आशंका जतायी जा रही है. कुमारधुबी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. यह जानकारी ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही