Search

धनबाद: मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के नेत्र जांच शिविर में 160 मरीजों की हुई जांच

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मारवाड़ी विकास ट्रस्ट और खरकिया आई हॉस्पिटल चिरकुंडा ने संयुक्त रूप से 26 फरवरी रविवार को हीरापुर अग्रसेन भवन में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया. उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदीप गोपालका एवं अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के साथ ट्रस्ट के अन्य गणमान्य सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में 160 मरीजों के नेत्र की जांच डाक्टर सूर्यकान्त एवं उनकी टीम ने किया. जांच के बाद उन्हें मुफ्त दवा दी गयी. जरुरतमंद 25 मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन सोमवार को किया जाएगा. मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के सचिव अनिल मुकिम ने बताया कि भारत के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ट्रस्ट द्वारा यह 32वां कार्यक्रम है. मनुष्य सेवा ही सच्ची सेवा है.आज का शिविर खड़ाकिया आई हॉस्पिटल चिरकुंडा और मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया. खरकिया आई हॉस्पिटल पिछले कई वर्षों से अपने अनुभवी डॉक्टर के जरिये अभी तक 20000 से अधिक लोगों को मुफ्त नेत्र जांच शिविर में सेवा दे चुकी है. मौके पर ट्रस्ट के सलाहकार योगेन्द्र तुलस्यान, ललित अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, सुभाष राजगढ़िया, निर्मला तुलस्यान, सुनील अग्रवाल, पवन केजरीवाल, विजय अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजय पटवारी, संजय मोदी एवं अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp