Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकने वाले 161 लोग हिरासत में

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करा कर रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है. इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन ‘समय पालन‘ चलाया जा रहा है. इस विशेष अभियान में 17 से 22 मार्च तक धनबाद मंडल के 4 सहित 161 लोगों को हिरासत में लिया गया. इन लोगों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. ट्रेन को जहां-तहां रोकने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लंबी दूरी वाली गाड़ियों में सफर करने वाले यात्री एसीपी के कारण और ज्यादा परेशान हो जाते हैं. ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हों. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल द्वारा यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही