Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: विश्व थांग-टा दिवस पर 17 राष्ट्रीय खिलाडियों को किया गया सम्मानित

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   विश्व थांग-टा दिवस पर हीरापुर के जेसी मलिक रोड स्थित बुशिकान डोजो में 11 मार्च को खिलाडियों को सम्मानित किया गया. झारखंड के 17 राष्ट्रीय थांग-टा खिलाडियों को संघ द्वारा सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले सभी खिलाडी झारखंड के विभिन्न जिलों से हैं. उन्होंने इस स्वदेशी खेल में गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर तथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राज्य को गौरवान्वित किया है. सम्मानित खिलाडियों में धनबाद के जुली कुमारी, पूनम कुमारी, समृद्धि कुमारी, राधिका कुमारी, पल्लवी कुमारी, ख़ुशी कुमारी, अनीश यादव, सौरभ भारती, शिव कुमार महतो, संदीप कुमार पासवान, संतोष कुमार, सौरभ भारती, अनीश यादव, प्रियदर्शनी कुमारी, साक्षी कुमारी (दोनों बोकारो), राजश्री शुक्ला, अंशुमन चौबे, सारीब खान (सभी पलामू) तथा मुश्कान कुमारी (गढ़वा) शामिल हैं. सम्मान समारोह में संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी, सचिव मनोज शर्मा, धनबाद जिला ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बरनवाल, संयुक्त सचिव सूरज वर्मा तथा धनबाद जिला थांग-टा संघ के सचिव कृष्णा कुमार साव, एवं कोषाध्यक्ष ममता पांडेय, बोकारो जिला थांग-टा संघ के सचिव संजू कुमार द्वारा सभी खिलाडियों को पुष्पगुच्छ के साथ स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया. संघ ने घोषणा की है कि खिलाडियों को सम्मानित करने का यह सिलसिला जारी रहेगा और प्रत्येक वर्ष 11 मार्च को विश्व थांग-टा दिवस पर समारोह में खिलाडियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही