Search

 
 
 

धनबाद : पैसा लेने के बाद भी 17 लोगों ने नहीं बनाया पीएम आवास, बीडीओ ने थमाया नोटिस

 
Baghmara : बाघमारा की बागदाहा व राजगंज पंचायत के 17 लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा तो ले लिया, लेकिन आवास नहीं बनाया. बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने 4 जनवरी को लाभुकों के घर जाकर उन्हें लाल नोटिस थमाया. इससे पहले भी उन्हें दो बार नोटिस दिया जा चुका है. बागदाहा मुखिया बाबूलाल महतो व राजगंज मुखिया वंदना बारूई ने भी उनपर आवास पूरा करने के लिए दबाव बनाया था, लेकिन उनलोगों ने ध्यान नहीं दिया. इसके बीडीओ ने स्वयं जाकर उन्हें नोटिस देते हुए निर्माण जल्द पूरा करने की चेतावनी दी. कहा कि अब  आवास पूर्ण नहीं होने पर लाभुकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लाभुकों में बागदाहा के टंपू मांझी, खेमन महतो, पूनम देवी, विनोद कुमार ठाकुर, पानूलाल रजवार, मो. दिलदार, सुरेश सोरेन, अमित रजक, गोरा मुर्मू, कृतिभूषण महतो तथा राजगंज के बसंती देवी, उबीलाल सोरेन, सुमित्रा देवी, सोमरा हेंब्रम, रुक्मिणी देवी, झलवा देवी, जरीना खातून आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-free-check-up-of-56-people-in-the-camp-at-kustaur-regional-hospital/">धनबाद

: कुस्तौर क्षेत्रीय अस्पताल में शिविर में 56 लोगों की नि:शुल्क जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही