Search

 
 
 

धनबाद: डिगवाडीह में तेज बुखार से 17 वर्षीय किशोर की मौत

 

 तीन दिन में दो नाबालिगों के निधन से मचा हड़कंप, पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Jorapokhar: धनबाद नगर निगम अंतर्गत 48 नंबर वार्ड की डुमरियाताड़ बस्ती में बुधवार 13 सितंबर को 17 वर्षीय किशोर की मौत डेंगू से हो गई. बस्ती के लोगों का कहना है कि शाम में बुधन महतो के पुत्र कृष्णा महतो को अचानक तेज बुखार आया. वह स्थानीय क्लिनिक तक भी नहीं जा सका. जमीन पर गिरा व दम तोड़ दिया. उसके बाद मां शानू व बहन अष्टमी कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है. इसके पहले शुक्रवार को पड़ोस की ही 12 बर्षीय चम्पा कुमारी की मौत भी तेज बुखार के कारण हो चुकी है. विगत तीन दिन के अंदर डेंगू से दो नाबालिग की मौत के बाद बस्ती में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्ती में कई लोगों को तेज बुखार है. इधर चासनाला स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मी मानने को तैयार ही नहीं हैं कि नाबालिगों की मौत डेंगू से हुई है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम बस्ती में कैम्प लगा कर 70 घरों के सभी परिवार के लोगों की ब्लड जांच में जुट गई है. जांच टीम में स्वास्थ्य विभाग मनव्वर आलम, इन्द्र कुमार सहित आधा दर्जन कर्मी शामिल हैं. स्थानीय भाजपा नेता रोहित बिद ने बताया है कि जब से बस्ती में नाली का निर्माण होने के बाद अब तक उसकी सफाई नहीं की गई है. नाली जाम है. बस्ती में सफाई अभियान चलाया भी नहीं जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग चासनाला के चिकिसक डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि अब तक किसी भी डेंगू मरीज की पहचान नहीं हुई है. हालांकि दो नाबालिगों की मौत बुखार से हुई है. सभी लोगों की जांच शुरू कर दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही