Search

 
 
 

धनबाद : ज़िले में 1700 स्कूल, एक भी प्रधानाध्यापक नहीं

 
शिक्षकों की प्रोन्नति से भर सकता है रिक्त पद, कोर्ट के आदेश के बाद भी सोया है विभाग
Dhanbad : धनबाद जिले में प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य विद्यालय व नया प्राथमिक विद्यालयों की कुल संख्या 1700 से अधिक है. इन स्कूलों के सफल संचालन के लिए प्रत्येक विद्यालय में 1 प्रधानाध्यापक होने चाहिए. लेकिन जिले में एक भी स्कूल में प्रधानाध्यापक नहीं हैं. ज़िले के अंतिम प्रधानाध्यापक त्रिपुरारी सिंह चौधरी मध्य विद्यालय कोला कुसमा से फरवरी 2021 में सेवानिवृत हो चुके हैं.

237 पद सृजित लेकिन सब खाली

नियमतः जिले के सभी 1700 विद्यालयों में एक-एक प्रधानाध्यापक होने चाहिए. ऐसे तो 1700 प्रधानाध्यापक की आवश्यकता है. लेकिन पूर्व में प्रधानाध्यापक के 237 पद सृजत किए गए थे. सृजित पद के अनुसार भी प्रधानाध्यापक उपलब्ध कराने को न तो विभाग और ना ही सरकार चिंतित है.

प्रमोशन से पूरा हो सकता है रिक्त स्थान : संजय कुमार

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जिले में योग्य शिक्षक हैं. जो प्रधानाध्यापक की न्यूनतम योग्यता को पूरा करते हैं. जिन्हे कोर्ट के आदेश के अनुसार भूतलक्षी प्रोन्नति दी जाए तो वे प्रधानाध्यापक बन सकते हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dc-inspected-the-flower-dress-rehearsal-of-independence-day/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : स्वतंत्रता दिवस के फुल ड्रेस रिहर्सल का डीसी ने किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही