Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी में 18 विदेशी छात्रों का स्वागत

 
इंटरनेशनल हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक ने किया संबोधित
Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम के इंटरनेशनल हॉस्टल में सोमवार 21 अगस्त की रात आयोजित स्वागत समारोह में 10 देशों से आए 18 विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. ये विद्यार्थी श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, इथोपिया, बांग्लादेश, केन्या, कांगो, तंजानिया, सीरिया और सिएरा लियोन से आईआईटी-आईएसएम पहुंचे हैं. विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए निदेशक प्रो जेके पटनायक ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में काफी बदलाव आया है. विद्यार्थी बदलाव को आत्मसात करने को तत्पर रहें. आईआईटी के शिक्षक विद्यार्थियों के करियर को आकार देने में तत्पर रहेंगे. अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को उपनिदेशक प्रोफेसर धीरज कुमार, डीन आईआरएए प्रोफेसर आम भट्टाचार्य दिन मीडिया एंड ब्रांडिंग प्रोफेसर रजनी सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर एमके सिंह, डीन एकेडमी प्रोफेसर चिरंजीव कुमार के अलावा अन्य ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएट डीन इंटरनेशनल रिलेशन प्रो गौरी शंकर ने किया. इस अवसर पर एसोसिएट डीन एलुमनी अफेयर्स प्रो राजीव उपाध्याय, एसोसिएट डीन हॉस्टल सौरभ दत्ता गुप्ता, हॉस्टल वार्डन प्रो प्रशांत शर्मा और वार्डन प्रो स्वप्निल मिश्रा एवं राम मनोहर उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-the-people-of-borragarh-again-protested-against-the-garbage-dumping-yard-after-the-rebuke-of-the-mla-the-officials-returned/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कचरा डंपिंग यार्ड का बोर्रागढ़ के लोगों ने फिर किया विरोध, विधायक की फटकार के बाद बैरंग लौटे अधिकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही