Search

 
 
 

धनबाद : ढुल्लू महतो, अनुपमा समेत 18 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र

 
Dhanbad : धनबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार को भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो, कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह समेत कुल 18 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है. ढुल्लू महतो 30 अप्रैल को, जबकि अनुपमा सिंह एक मई को नामांकन करेंगी. दोनों के नामांकन के बाद गोल्फ ग्राउंड में जनसभा का आयोजन होना है. अपर नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने बताया कि सामान्य वर्ग उम्मीदवारों के लिए नामांकन का शुल्क 25 हजार रुपए, जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 12500 रुपए निर्धारित है. पहले दिन सामान्य वर्ग से 14, अनुसूचित जाति से 3 व अनुसूचित जनजाति के एक व्यक्ति ने नामांकन पत्र खरीदा. नामांकन पत्रों की बिक्री कार्यालय अवधि के दौरान कलेक्ट्रेट में की जा रही है. बिक्री काउंटर पर जिला पंचायती राज विभाग के प्रधान सहायक रमेश कुमार तिवारी, शंभु महतो, नंदलाल चौहान मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही