Search

 
 
 

धनबाद: वेस्ट मोदीडीह में कोयला वजन की हेराफेरी के बाद 18 कर्मियों का तबादला

 

लोडिंग क्लर्क, कांटा बाबू व साइडिंग इंचार्ज को शो कॉज

Katras :  कतरास एरिया के वेस्ट मोदीडीह में सोमवार को उत्तर प्रदेश के दो ओवरलोड ट्रक पकड़े जाने के मामले में प्रबंधन ने 91 जुलाई बुधवार को 18 कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया. प्रबंधन ने वरीय लोडिंग क्लर्क पी झा, कांटा बाबू लालजी साव, अरविंद गोप व साइडिंग इंचार्ज संतोष सिंह को कंपनी के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में शो कॉज करते हुए चार्जशीट दिया है. कतरास एरिया के जीएम एमएस दूत ने जांच के लिए एरिया एजीएम सुधाकर प्रसाद व सेल्स मैनेजर रितेश सिंह को अधिकृत किया है. मालूम हो कि विगत सोमवार को जीएम एम एस दूत ने स्वयं दो ट्रकों पर मात्रा से 3.7 टन कोयला अधिक लदा हुआ पाया था. इस मामले में साइडिंग इंचार्ज संजय सिंह की भूमिका संदेहास्पद बताई जाती है. महाप्रबंधक ने बताया कि मोदीडीह कांटा घर से दो ट्रकों में अंकित वजन से अधिक कोयला पाया गया. उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा, उनपर विभागीय कार्रवाई होगी. मालूम हो कि वेस्ट मोदीडीह चेकपोस्ट से निर्धारित मात्रा से अधिक कोयला लेकर दो ट्रक (यूपी 65 एफटी 9813 व यूपी 52 टी 8463) की ज़ब जांच की गई तो उनमें कोलियरी से निर्गत कागजात से अधिक वजन पाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही