Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख संगीता महतो की अध्यक्षता में पंसस की बैठक हुई. जिसमें लगभग 45 लाख की 18 योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित किया गया. योजनाओं को टाइड और अनटाइड दो भागों में बांटा गया है. टाइड योजना में स्वच्छता से संबंधित पेयजल और साफ-सफाई एवं नाला शामिल हैं. वहीं अनटाइड योजना में पेवर ब्लाक, पीसीसी रोड और चबूतरा आदि शामिल हैं. प्रमुख संगीता महतो ने सभी पंसस से योजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा. बैठक में मीरा देवी, सरस्वती देवी, बंदना देवी, मोयना बाउरी, मधु सिंह, रेखा सिंह, पूनम देवी और बीपीआरओ लालू रविदास आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : एग्यारकुंड प्रखंड में पंसस की बैठक में 45 लाख की 18 योजनाएं पारित
Last Updated: Mar 05, 2024 12:00 AM (IST)