Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रोजगार मेले में 198 युवाओं को मिला केंद्रीय प्रतिष्ठानों का नियुक्ति पत्र

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-objected-to-the-demarcation-of-dumarkunda-balughat/">(Dhanbad)

के रेलवे ऑडिटोरियम में 16 मई को केंद्र सरकार की ओर से लगे रोजगार मेले में 198 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा गए. इन्हें पोस्ट ऑफिस, रेलवे, एम्स देवघर, एनटीपीसी समेत अन्य केंद्रीय संस्थाओं में नौकरी मिली है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर सभी युवा काफी खुश दिखे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह से ऑनलाइन जुड़कर चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं. केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देशभर में 45 स्थानों पर लगे रोजगार मेले में 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड में कोई काम नहीं हो रहा है. केंद्र सरकार लगातार झारखंड को पैसे भेज रही है, लेकिन यहां की इसका सदुपयोग नहीं कर पा रही है, जिसके चलते राज्य रोजगारपरक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा है. केंद्र सरकार मदद करना चाहती है, लेकिन झारखंड सरकार लेना नहीं चाह रही. यह हेमंत सोरेन सरकार की ओछी मानसिकता को दर्शाती है. शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार को उदार होकर काम करना चाहिए. तभी यहां शिक्षा का विकास हो पाएगा.

रोजगार व शिक्षा के विकास को केंद्र ने उठाए कई कदम

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि रोजगार और शिक्षा के विका के प्रति केंद्र सरकार गंभीर है. विभिन्न सरकारी विभागों में बहाली निकाली जा रही है. प्रधानमंत्री रोजगार मेला के माध्यम से सरकारी संस्थाओं में बहाली निकालकर लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. समारोह में धनबाद के सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, पोस्ट ऑफिस और रेलवे के पदाधिकारी सहित सभी चयनित अभ्यार्थी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rajiv-gandhi-was-a-politician-who-thought-ahead-of-time/">धनबाद

: समय से बहुत आगे की सोचने वाले राजनेता थे राजीव गांधी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही