Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीसीसीएल कर्मी के घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े 2.5 लाख की चोरी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=318973&action=edit">(Dhanbad)

जिले के पुटकी के आईएन चन्‍हो में 27 मई को बीसीसीएल कर्मी प्रमोद चौहान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपए की संपत्‍त‍ि चोरी कर ली. दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना से इलाके लोगों में दहशत है. प्रमोद चौहान बीसीसीएल की गोपालीचक कोलि‍यरी में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत हैं. घटना के समय वह घर में ताला बंद कर परीक्षा देने तोपचांची इंस्टीट्यूट गए थे. जबकि उनका परिवार पिछले कई दिनों से गांव गया हुआ है. शुक्रवार को दिन के करीब 3:30 बजे प्रमोद चौहान परीक्षा देकर घर लौटे, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा है अंदर सामान बिखरा पड़ा है. गोदरेज अलमीरा व घर में रखा बक्सा भी खुला हुआ था. प्रमोद ने बताया कि बक्से में नकद 50 हजार रुपए और अलमीरा में सोने की चेन समेत करीब 2 लाख रुपए के गहने थे, जिसे चोर ले गए. उन्‍होंने घटना की लिखित शिकायत पुटकी थाना में दे दी है. पुलिस जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद : दबाव">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=319040&action=edit">दबाव

में अशोक अनशन तोड़ने पर सहमत, समझौता पत्र पर दस्‍तखत के समय भाग गई महिला [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही