Search

 
 
 

धनबाद : मैथन चेकपोस्ट पर यात्री बस से 2.639 किलो चांदी बरामद

 
Maithon : मैथन इंटर स्टेट चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार की रात यात्री बस से एक व्यक्ति के पास से 2.639 किलो चांदी के जेवर व अन्य सामान बरामद किया है. मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे कोलकाता से झारखंड आ रही बोल्बो यात्री बस की रैंडम जांच की गई. बस पर सवार सुनील कुमार सोनी नामक व्यक्ति के पास से 2 किलो 639 ग्राम चांदी के जेवर व अन्य सामान बरामद किए गए.वह कोलकाता से चांदी के सामान खरीद कर धनबाद आ रहा था. सुनील कुमार सोनी धनबाद के  बैंकमोड़ का रहने वाला है. बैंकमोड़ में ही उसकी सोना-चांदी की दुकान है. ओपी प्रभारी ने बताया कि सुनील कुमार सोनी चांदी की खरीद से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने चांदी जब्त कर ली है. जब्त चांदी व सामान की जांच चुनाव आयोग द्वारा गठित कमेटी करेगी. यह भी पढ़ें : नेशनल">https://lagatar.in/national-games-scam-cbi-calls-complainant-pankaj-yadav-asks-for-facts-and-information-related-to-the-case/">नेशनल

गेम्स घोटाला: शिकायतकर्ता पंकज यादव को CBI का बुलावा, तथ्यों व केस से जुड़ी जानकारी मांगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही