Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बरवाअड्डा में हार्ड कोक कम्पनी के मैनेजर और कर्मी से 2.85 लाख की लूट

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बरवाअड्डा थाना अंतर्गत संभारी गांव के समीप हाजी प्रकाश उद्योग हार्डकोक कंपनी के मैनेजर तापस बनर्जी व कर्मचारी से रविवार 21 अगस्त की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल सटाकर 2 लाख 75 हजार 5 सौ रुपये लूट लिये. दोनों बाइक से धनबाद की ओर आ रहे थे. सूचना मिलने पर कंपनी के संचालक पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद बरवाअड्डा थाना को सूचना दी. बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुमन कुमार घटनास्थल पहुंचे और छानबीन शुरू की.

  कर्मचारी मुख्तार को मारा, मोबाइल व चाभी लौटा दी

भुक्तभोगी मैनेजर ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर कहा कि जयनगर स्थित हाजी प्रकाश उद्योग कंपनी से बाइक पर कर्मचारी मुख्तार अंसारी के साथ फुसबंगला स्थित अपने घर जा रहे थे. तभी संभारी कब्रिस्तान के समीप चार-पांच अपराधी बाइक के आगे आ गये और पिस्टल कनपटी में सटा कर बैग में रखे 2 लाख 75 हजार 5 सौ रुपये लूट लिये. अपराधियों ने पिस्टल के बट से कर्मचारी मुख्तार को मारा और उनकी जेब से भी 9 हजार 5 सौ रुपये, मोबाइल एवं बाइक की चाभी छीन ली.

   की जा रही है जांच-पड़ताल: थाना प्रभारी

आवेदन में मैनेजर ने कहा है कि अपराधियों ने जाते जाते मोबाइल दे दिया और बाइक की चाभी फेंक दी. अपराधी पल्सर व आर्वन फाइव बाइक पर सवार होकर भाग गये. बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुमन कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है. जांच पड़ताल की जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/swami-prabhupadas-birthday-celebration-celebrated-with-pomp-in-dhanbad-club/">धनबाद

क्लब में धूमधाम से मना स्वामी प्रभुपाद का जन्मोत्सव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही