Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बस्ताकोला में पथराव व फायरिंग मामले में 2 गिरफ्तार, हथियार-गोली बरामद

Advertisement
Advertisement

कोल डंप में वर्चस्वस को लेकर हुआ था संघर्ष, फायरिंग करते युवकों का वीडिओ वायरल

Dhanbad : झरिया के बस्ताकोला कोल डंप में मैनुअल ट्रक लोडिंग में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग मामले में पुलिस ने दो युवकों बुधन मंडल और जावेद अख्तर उर्फ रिंकू खान को गिरफ्तार कर लिया. दोनों युवकों का फायरिंग करते वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यह जानकारी डीएसपी (विधि व्यवस्था) अरविंद कुमार बिन्हा ने 9 जुलाई को अपने कार्यलाय में प्रेसवार्ता में दी. डीएसपी ने बताया कि 5 जुलाई को संयुक्त मोर्चा मजदूर संघ और जनता श्रमिक संघ के बीच टकराव के बाद झड़प हुई थी. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी व गोलीबारी  हुई थी. फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से 7.65 बोर की अवैध देसी पिस्टल, एक जिंदा गोली, एक अवैध देसी कट्टा व 315 बोर की जिंदा गोली बरामद की गई है. डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है. बुधन मंडल के खिलाफ विभिन्न थानों में 16 व रिंकू खान के खिलाफ 4 केस दर्ज हैं. मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है. बाकी बचे आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. ज्ञात हो कि 5 जुलाई को बस्ताकोला डंप में वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुई थी. गोलीबारी से पूरा क्षेत्र दहल उठा था. जमकर पत्थरबाजी भी हुई थी, जिसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे. दोनों गुटों में पिछले कई महीनों से ट्रक लोडिंग को लेकर विवाद चल रहा था. प्रेसवार्ता में धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह, जोगता थाना प्रभारी दीपक कुमार ओझा, केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-station-will-be-developed-on-the-lines-of-airport-lift-on-every-platform/">धनबाद

रेलवे स्टेशन का एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा विकास, हर प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही