Search

 
 
 

धनबाद : तेतुलमुड़ी कोलडंप बवाल में कतरास नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष समेत 2 गिरफ्तार

 
Baghmara : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/money-jaiprakash-narayans-120th-birth-anniversary-with-reverence-in-dhanbad-coalfield/">(Dhanbad)

जिले के जोगता थाना क्षेत्र के तेतुलमुड़ी कोलडंप में हुए बवाल मामले में पुलिस ने 10 अक्टूबर की रात दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें युवा कांग्रेस के कतरास नगर अध्यक्ष विकास सिंह व लोयाबाद निवासी रंजन चौहान शामिल हैं. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ा. फिलहाल] दोनों को बैंक मोड़ थाने में रखा गया है. अन्य आरोपियों भाजपा के लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह, सुरेश चौधरी, गोविंद चौहान उर्फ बुंदा के आवास पर भी पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. ज्ञात हो कि कोलडंप में पिछले 29 सितंबर को मजदूरी भुगतान को लेकर हुए विवाद में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो समर्थक मजदूरों व पूर्व विधायक जलेश्वर महतो के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. मामला शांत कराने पहुंची जोगता समेत कई थानों की पुलिस पर भी पथराव हुआ था. इस मामले में संयुक्त मोर्चा गुट के 21 नामजद व 500 अज्ञात महिला-पुरुष तथा दिनेश पासवान गुट के 13 नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. संयुक्त मोर्चा में जलेश्वर समर्थक, जबकि दिनेश गुट में ढुल्लू महतो समर्थक शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-workers-will-fast-on-12-on-demand-to-implement-old-pension-scheme/">धनबाद

: पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग पर 12 को अनशन करेंगे रेल कर्मी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही