Search

 
 
 

धनबाद : शादी का कार्ड देकर लौट रहे 2 भाइयों की सड़क हादसे में मौत

 

11 व 12 मार्च को होने वाली थी दोनों चचेरे भाइयों की शादी, घर में मातम

Dhanbad/Jamtara : जामताड़ा जिले के फतेहपुर में मंगलवार की देर रात किसी वाहन की चपेट में आकर दो चचेरे भाई की मौत हो गई. दोनों  भाइयों की इसी सप्ताह 11 व 12 मार्च को शादी होने वाली थी. शादी का कार्ड देने के लिए दोनों बाइक से अपनी बहन के घर गए थे. वापस लौटने के क्रम में हादसे का शिकार हो गए. हादसे के बाद दोनों घरों में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. जानकारी के मुताबिक ताराजोरा निवासी नवल किशोर खिरहर और अजय खिरहर दोनों सगे भाई हैं. इन दोनों भाइयों का एक-एक बेटा है. नवल किशोर के पुत्र का नाम उदय कांत, जबकि भूतपूर्व सैनिक अजय के पुत्र का नाम पिंटू कुमार है. 11 मार्च को उदय की और 12 मार्च को पिंटू की शादी होनी थी. उदय की शादी दुमका जिले के तालझारी थाना के हेठतीनपरा गांव में, जबकि अजय के बेटे पिंटू की शादी जामा थाना के हल्दीपट्टी गांव में तय हुई थी. पिंटू और उदय मंगलवार की शाम बहन को शादी का कार्ड देकर घर लौट रहे थे. फतेहपुर बलराम पेट्रोल पंप के समीप दोनों भाई सड़क पार करने का इंतजार कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए जामताड़ा अस्पताल ले जाया गया. जहां उदय की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि जामताड़ा अस्पताल इलाज के दौरान पिंटू की मौत हो गई. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-girl-dies-after-falling-into-a-well-in-topchanchi-father-says-murder-has-taken-place/">

धनबाद : तोपचांची में कुएं में गिरने से बच्ची की मौत, पिता बोले- हत्या हुई है 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही