Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा में हाइटेंशन तार की चपेट में आकर 2 मवेशियों की मौत

Nirsa : निरसा (Nirsa) प्रखंड की बैजना कोलियरी के समीप जंगल-झाड़ियों से गुजरे हाइटेंशन तार की चपेट में आकर 5 मई की दोपहर दो मवेशियों की मौत हो गई. मृत पशुओं में भालखोरिया निवासी निमाई गोराई व नीलांबर भंडारी की दो गाय शामिल हैं. पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने दोनों पशुओं का पोस्टमार्टम किया. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस के सामने जमकर हंगामा किया. विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए. ग्रामीणों ने बताया कि निमाई गोराई व नीलांबर भंडारी की गाय बैजना कोलियरी के समीप जंगल में चर रही थीं. वहां से गुजरा हाइटेंशन तार  टूट कर गिरा हुआ था, जिसके संपर्क में दोनों गाएं आ गईं. घटनास्थल पर ही दोनों गायों की मौत हो गई. खुशरी पंचायत समिति सदस्य पायल कुमारी ने कहा कि हाइटेंशन तार काफी जर्जर हो गया, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. पंचायत समिति की मासिक बैठक में कई बार जर्जर तार बदलने का मुद्दा उठा, लेकिन बिजली विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-anand-marg-pracharak-sangh-celebrated-full-moon-festival/">

धनबाद : आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने मनाया पूर्णिमा उत्सव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही