Dhanbad : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड की सुनवाई शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में हुई. सुनवाई के दौरान आरोपी पिंटू सिंह अदालत में हाजिर था, जबकि अन्य आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया. पंकज सिंह की याचिका पर अधिवक्ता मो. जावेद ने दलील देते हुए कहा कि घटना के दिन तत्कालीन डीसी ने एसएसपी, सिविल सर्जन व एसडीएम धनबाद को पत्र लिखा था. पत्र में कहा था कि अपराधियों द्वारा नीरज सिंह व अन्य की हत्या कर दी गई है. उनका पोस्टमार्टम रात में कराया जाए. लिहाजा, उक्त पत्र को डीसी, एसएसपी, एसडीएम, व सिविल सर्जन कार्यालय से मंगाया जाना न्यायहित में जरूरी है, ताकि उसे प्रदर्श के रूप में अंकित किया जाए. अदालत ने सहायक लोक अभियोजक उमेश दीक्षित को बहस करने का आदेश दिया है.
धनबाद : नीरज हत्याकांड में अभियोजन को बहस का आदेश II समेत कोर्ट की 2 खबरें एक साथ
Last Updated: Aug 30, 2024 12:00 AM (IST)