Govindpur (Dhanbad) : महाकुंभ में स्नान कर प्रयागराज से लौटने के दौरान पश्चिम बंगाल के 2 श्रद्धालु गोविंदपुर में जीटी रोड पर हुई दुर्घटना में घायल हो गए. घायलों में पश्चिम बंगाल के कल्याणी निवासी संजीव डे व विश्वनाथ डे शामिल हैं. जीटी रोड पर भीतिया स्थित जय पीएमटी कारखाना के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया. कार पर चार लोग सवार थे. घायल संजीव डे ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में हुई घटना के बाद अब स्थिति बिलकुल सामान्य हो गई है. पुलिस प्रशासन की चौकसी पहले से अधिक बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-has-become-a-laboratory-of-corruption-new-scams-exposed-every-day-bjp/">झारखंड
बना भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला, हर दिन नए घोटालों का खुलासाः भाजपा
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
Leave a Comment