Search

 
 
 

धनबाद : खरखरी बस्ती में हिंसक झड़प मामले में 2 प्राथमिकी दर्ज

 

घायल इसराफिल की स्थिति चिंताजनक, बस्ती में पुलिस का पहरा

Madhuban (Dhanbad) : मधुबन थाना क्षेत्र की खरखरी बस्ती में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. घायल इसराफिल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. उसका इलाज बीजीएच बोकारो में चल रहा है. जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय क्लिनिक में चल रहा है. घटना के बाद से बस्ती में सीआरपीएफ व मधुबन पुलिस कैंप किये हुए है.  से बस्ती में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. घटना में एक पक्ष के शेख खालिद ने खरखरी बस्ती के शेख मुबारक, शेख इसराफिल, शेख यूसुफ, मागरीबन बीबी, तुलसमा बीबी, राजिदा बीबी सहित अन्य पर हरवे हथियार से लैस होकर हमला व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है. वहीं, दूसरे पक्ष के शेख इसराफिल की पत्नी राजिदा बीबी ने खरखरी बस्ती के ही शेख अनवर, शेख खालिद, शेख डब्लू, शेख अंजर सहित अन्य  पर हथियार से उनलोगों पर जानलेवा हमला कर जख्मी करने, घर में घुस कर महिलाओं के साथ छेड़खनी, नगदी सहित जेवरात की लूटपाट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. मालूम हो कि पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. घटना में महिला सहित करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-6-bikes-seized-with-illegal-coal-in-katras/">धनबाद

: कतरास में अवैध कोयला के साथ 6 बाइक जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही