Search

 
 
 

धनबाद : गोमो के 2 प्रवासी मजदूरों की मौत, गांव में छाया मातम

 
Gomoh : कमाने के लिए दूसरे राज्य गए गोमो की चैता पंचायत के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई. खेराबेड़ा गांव निवासी बासुदेव महतो (32 वर्ष) की मौत महाराष्ट्र के कोल्हापुर में, जबकि चैता गांव के मंदिर टोला निवासी भीम राय (28 वर्ष) की मौत बेंगलुरू में हो गई. बासुदेव महतो का शव बुधवार देर शाम गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. खेराबेड़ा गांव के खेरबाड़ी टोला निवासी राजकिशोर महतो का पुत्र बासुदेव महतो कोल्हापुर में मजदूर का काम करता था. बीते रविवार की सुबह वह अपने कमरे में गिरकर बेहोश हो गया था. सहकर्मी ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं चैता गांव का भीम राय बेंगलुरू में निजी कंपनी में मजदूरी करता था. उसका शव एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा है. बुधवार देर रात तक शव पहुंचने की संभावना है. दोनों परिवारों की माली हालत ठीक नहीं है. यह भी पढ़ें : विधानसभा">https://lagatar.in/assembly-elections-in-scrutiny-51-nominations-from-bokaro-district-were-found-correct-25-canceled/">विधानसभा

चुनाव : स्क्रूटनी में बोकारो जिले से 51 नामांकन सही पाए गए, 25 रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही