Dhanbad : सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट सब्जी मंडी के पास 9 अप्रैल की सुबह लोगों ने दो मोबाइल चोरों को धर दबोचा और जमकर धुनाई कर दी. भीड़ में से एक व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पहले वह सब्जी खरीदने आया था. इसी दौरान उसका महंगा मोबाइल फोन जेब से चोरी चला गया. इसके बाद से वह अपने कुछ दोस्तों के साथ स्टील गेट सब्जी हाट में चोरी करने वालों पर अपनी नजर गड़ाए हुए था. रविवार की सुबह सब्जी ले रहे सरायढेला थाना के प्राइवेट ड्राइवर का मोबाइल टपाते दो युवकों को पकड़ लिया गया. तलाशी में दोनों के पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुए हैं. भीड़ ने धुनाई के बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया. सरायढेला थाना प्रभारी सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि युवकों ने थाने के ड्राइवर का मोबाइल चुरा लिया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबादः">https://lagatar.in/dhanbad-target-to-give-vaccine-to-more-than-eight-lakh-children-from-9-months-to-15-years/">धनबादः
9 माह से 15 वर्ष तक के आठ लाख से अधिक बच्चों को वैक्सीन देने का लक्ष्य [wpse_comments_template]
9 माह से 15 वर्ष तक के आठ लाख से अधिक बच्चों को वैक्सीन देने का लक्ष्य [wpse_comments_template]