Search

 
 
 

धनबाद : एमपीएल में वाटर रिसाइकल संयंत्र स्थापित समेत मैथन की 2 खबरें

 

संयंत्र में प्रतिघंटा 10 हजार लीटर पानी होगा साफ

Maithon : एमपीएल में अपशिष्ट व वर्षा जल संग्रह यानी सतही जल का रिसाइकल कर दोबारा इस्तेमाल के लिए प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया गया है. एमपीएल के सीईओ विजयंत रंजन ने गुरुवार को संयंत्र का उद्घाटन किया. सीईओ ने कहा कि एमपीएल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है. इससे पानी का समुचित इस्तेमाल हो सकेगा. इससे न सिर्फ केन्द्र सरकार के जल शक्ति मिशन को बल मिलेगा, बल्कि एमपीएल भी इस उद्देश्य को सार्थक करते हुए मिशन का सशक्त हिस्सा बनेगा. इस सिस्टम के बहाल होने से पानी की बर्बादी कम होगी और रिसायकल कर पुनः इसे इस्तेमाल में लाया जाएगा। पर्यावरण विभाग के हेड पीके बंधु ने कहा कि वर्षा जल को एकत्रित कर रिसायकिल किया जाएगा. दस हजार लीटर पानी प्रति घंटा रिसाइकल होगा. इसके बाद इस पानी का परिशोधन कर पुनः काम में लाया जाएगा. मौके पर एमपीएल के अधिकारी सुरोध डे, अमन सिंह, अजय कुमार आदि उपस्थित थे.

समितियों व बोर्ड में ओबीसी प्रतिनिधि को शामिल करे डीवीसी : एसोसिएशन

Maithon :  डीवीसी कोलकाता मुख्यालय में बुधवार को ओबीसी इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन व प्रबंधन के बीच 15 सूत्री मांगों पर वार्ता हुई. वार्ता में नेताओं ने डीवीसी ओबीसी इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन को मान्यता देने मामला उठाया. साथ ही एसोसिएशन के लिए प्रत्येक परियोजना में एक आवासीय कार्यालय आंवटन करने, डीवीसी की समस्त आधिकारिक समितियों व साक्षात्कार बोर्डों में ओबीसी प्रतिनिधि को रखने, केंद्र सरकार के नियमानुसार 27% का प्रतिनिधित्व व आरक्षण रोस्टर की नियमित समीक्षा‌ करने,    वरीयता को ध्यान में रखते हुए ओबीसी के अधिकारियों को परियोजना प्रधान बनाने की वकालत की. इसके अलावा ओबीसी कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए पदोन्नति में वरिष्ठता सुनिश्चित कर उनके ऑनलाइन केपीए/एसीआर को तत्काल प्रभाव से बहाल करने और कर्मचारियों का उत्पीड़न रोकने लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. इसके अलावा इलाज के लिए वेल्लोर जाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के ठरने के लिए गेस्ट हाउस बनाने, डीवीसी मुख्यालय में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर पुस्तकालय खोलने सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. प्रबंधन ने सभी मुद्दों पर विचार कर समाधान का आश्वासन दिया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से सदस्य सचिव जॉन मथाई, कार्यपालक निदेशक (एचआर) राकेश रंजन, सीनियर जीएम (एचआर) डीवी राजन, सीनियर जीएम एनके वर्मा, जीएम (एचआर) राजेश कुमार, डीजीएम मृत्युंजय प्रसाद, जबकि एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष राकेश रंजन, महासचिव केपी सिंह, नवीन कुमार, भरत कुमार, राजू कुमार, विनय शील अशोक, रामनारायण राय, कमल भारती आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cs-wrote-letter-to-dc-and-sp-sought-security-in-child-welfare-center-chaitadih/">गिरिडीह

: सीएस ने डीसी व एसपी को लिखा पत्र, शिशु कल्याण केंद्र चैताडीह में मांगी सुरक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही