Search

 
 
 

धनबाद : जज हत्याकांड से जुड़े मामले में सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश समेत कोर्ट की 2 खबरें

 
Dhanbad : धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे आरोपी राहुल वर्मा व लखन वर्मा के विरुद्ध दर्ज मोबाइल चोरी मामले की सुनवाई मंगलवार को अदालत में हुई. धनबाद के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. सीबीआई ने दोनों के विरुद्ध जज की हत्या के अलावा ऑटो व मोबाइल चोरी की अलग एफआईआर 7 सितंबर 2021 को दर्ज की थी. सीबीआई ने दोनों के विरुद्ध 27 अक्टूबर 2021 को आरोप पत्र दायर किया था. 24 नवंबर 2021 को आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी.

लाला हत्याकांड में गवाह पेश करने का आदेश

Dhanbad : जमीन कारोबारी लाला खान की हत्या के चर्चित मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अपर लोक अभियोजक को गवाह पेश करने का आदेश दिया. जमीन कारोबारी मो. असरफ अल हसन उर्फ लाला खान की 12 मई 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जब्बार मस्जिद के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने लाला खान को गोली मारी थी. लाला खान के साले शहबाज आलम ने इस संबंध में 13 मई 2021 की रात बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-panchayat-samiti-members-husband-dies-while-playing-cricket-in-mahuda/">धनबाद

: महुदा में क्रिकेट खेलने के दौरान पंचायत समिति सदस्य के पति की मौत 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही