Search

 
 
 

धनबाद : गोविंदपुर में एनएच पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत समेत 2 खबरें

 
Govindpur (Dhanbad) : धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच पर देवली के पास बुधवार की सुबह दुर्घटना में बाइक सवार युवक दीपक कुमार (37 वर्ष) की मौत हो गई है. वह देवली पाथरखूनी निवासी स्वर्गीय तारापद कुंभकार का पुत्र था. वह पास ही के महिंद्रा शोरूम में गार्ड का काम करता था. बताया जाता है कि वह सुबह में जरूरी काम से घर से निकला था. देवली के पास रोड किनारे एक ट्रक खड़ा था. वह जैसे ही  ट्रक को पार कर आगे बढ़, पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गोविंदपुर थाना के इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद व एएसआई दिलीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजवाया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शाम में पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस घटना से गांव में सरस्वती पूजा की खुशी मातम में बदल गया।

पोक्सो एक्ट के अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Topchanchi : तोपचांची थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्त हुसैन अहमद के लेदाटांड़ स्थित घर पर बुधवार को ढोल बजाकर कर इश्तेहार चिपकाया. हालांकि घर बंद था. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हुसैन अहमद ट्रक चलाता है. वह घटना के बाद से फरार चल रहा है. इश्तेहार चिपकाने पहुंची पुलिस टीम में तोपचांची थाना के एसआई अनिल विधार्थी व अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/celebration-of-basant-panchami-in-dhanbad-koylanchal-worship-of-mother-saraswati-with-reverence///">धनबाद

कोयलांचल में बसंत पंचमी का उल्लास, श्रद्धा के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही