Search

 
 
 

धनबाद : बूथों पर पानी, बिजली, शौचालय, रैंप की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश समेत 2 खबरें

 

डीसी ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों संग की बैठक

Dhanbad : धनबाद की डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ वर्चुअल मीटिंग की. उन्होंने अधिकारियों को सभी बूथों पर पानी, बिजली, शौचालय, रैंप सहित अन्य जरूरी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया.  बैठक में फार्म 6, 7, 8 के लंबित मामलों, वल्नरेबल व क्रिटिकल बूथों की मैपिंग, स्ट्रांग रूम समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. डीसी ने सभी पदाधिकारियों को 25 मार्च तक फॉर्म 7 व 8 का निष्पादन कर रिपोर्ट निर्वाचन शाखा में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं फॉर्म 6 के लंबित मामलों को भी जल्द निष्पादन करने के लिए कहा वल्नरेबल बूथ की मैपिंग संबंधित थाना प्रभारी के जॉइंट हस्ताक्षर के साथ कल तक सभी बीडीओ एवं सीओ निर्वाचन शाखा में उपलब्ध कराएं. वल्नरेबल बूथ की मैपिंग में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बूथों पर महिला कर्मियों के लिए रहेगी वाहन की व्यवस्था

Dhanbad : डीसी माधवी मिश्रा ने वाहन कोषांग की समीक्षा की. इसमें मतदानकर्मियों के लिए वाहनों की आवश्यकता सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि धनबाद में 47 महिला बूथ हैं. मतदान के दिन इन बूथों पर महिला कर्मी तैनात रहेगी. महिला कर्मियों को बूथ तक पहुंचाने और मतदान के बाद वापस लाने के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था रहेगी.  डीसी ने पोलिंग पार्टी, माइक्रो ऑब्जर्वर, छोटे वहनों की आवश्यकता, वाहनों में ईंधन के लिए पेट्रोल पंप चिह्नित करने, बस के ड्राइवर व कंडक्टर के मोबाइल नंबर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पोलिंग पार्टी के साथ साझा करने, वीएमएस में वाहनों की इंट्री करने, रूट चार्ट के अनुसार वाहनों को ईंधन की आपूर्ति करने तथा फ्लाइंग स्क्वाड टीम को जीपीएस युक्त वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अभय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, परिवहन विभाग के नरेश कुमार, कमलेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rs-14-19-lakh-seized-from-vehicles-on-maithon-bengal-border-in-a-week-sdpo/">धनबाद

: मैथन-बंगाल सीमा पर एक हफ्ते में वाहनों से 14.19 लाख जब्त- एसडीपीओ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही