Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालेां पर कार्रवाई का आदेश समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

Dhanbad : धनबाद के डीसी वरुण रंजन ने शुक्रवार को जनता दरबार में जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. गोविंदपुर अंचल की नगरकियारी पंचायत के नवाटांड़ से आए ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन देकर दबंगों पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर ईंट-भट्ठा व घर बनाने आरोप लगाया. जबकि उक्त स्थान पर खेल मैदान बनाने की बात चल रही थी. डीसी ने मामले में संज्ञान लेते हुए गोविंदपुर के सीओ को जमीन से जल्द अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. सरायढेला के जगजीवन नगर से आए छात्र रुद्र नारायण तिवारी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पर 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं करने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन सौंपा. उसने उपायुक्त से प्रवेश पत्र उपलब्ध कराने की गुहार लगाई. ताकि 12वीं की परीक्षा दे सके. जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, ऑनलाइन रसीद,  आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, मुआवजा, जाति, आवासीय प्रमाणपत्र आदि से संबंधित शिकायतें आईं. डीसी ने आवेदनों को संबंधित अधिकारियों के पास अग्रसारित कर जल्द निष्पादन का आदेश दिया.

रोजगार मेले में 249 आवेदकों को मिला ऑफर लेटर

Dhanbad : धनबाद के बरटांड़ स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में शुक्रवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला का उद्घाटन सहायक श्रमायुक्त रंजीत कुमार व नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने किया. नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में 22 नियोजक कंपनियां आई थीं. वहीं, 1200 आवेदकों ने भाग लिया. विभिन्न ने 249 आवेदकों को अंतिम रूप से चयनित कर ऑफर लेटर दिया. वहीं, 321 आवेदकों को शॉर्ट लिस्ट किया. नियोजन पदाधिकारी ने नियोजनालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आवेदकों एवं नियोजकों को विस्तार से अवगत कराया. साथ ही कहा कि राज्य के निजी क्षेत्र में भी स्थानीय उम्मीदवारों रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-court-news-including-life-imprisonment-to-two-friends-accused-of-raping-a-mino/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 2 दोस्तों को उम्रकैद की सजा समेत कोर्ट की 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही