Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीसीसीएल की दहीबाड़ी परियोजना में मासस का प्रदर्शन समेत मैथन की 2 खबरें

Advertisement
Advertisement

पीओ के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त

Maithon : बीसीसीएल सीवी एरिया के दहीबाड़ी परियोजना में मासस सह बीसीकेयू नेता गौरचंद्र धीवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विस्थापितों को मुआवजा सहित अन्य मांगों का लेकर 13 अक्टूबर को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान परियोजना अधिकारी सुब्रतो मंडल ने मासस नेताओं से वार्ता की और मांगों की पूर्ति के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. साथ ही प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए शनिवार को ऑफिस में बुलाया. इसके बाद मासस नेताओं ने आंदोलन समाप्त कर दिया. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बीसीकेयू दहीबाड़ी शाखा के सचिव गौरचंद्र धीवर ने कोलियरी के ओबी डम्प से जलावन के लिए कोयला चुननने वाली महिलाओं के साथ सुरक्षाकर्मियों का अत्याचार बंद करने की मांग की. उन्होंने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार रैयतों और विस्थापितों के साथ वादाखिलाफी हा रही है. उन्हें झूठे आश्वासन देकर टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है. शेख अब्दुल और संजय मांझी के मकान का आज तक मुआवजा नहीं मिला. प्रदर्शन में पूर्णिमा देवी, सुनीता देवी, कालिदासी, रीना देवी, गीता देवी, गोरचंद्र धीवर, सुभाष मोदी, बिरजू राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

भाजपाइयों ने ईओ से मिलकर सौंपा सांसद का पत्र

Maithon : भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चिरकुण्डा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से मिला और जनसमस्याओं से संबंधित सांसद पीएन सिंह का पत्र सौंपा. भाजपा नेताओं ने कहा कि चिनप क्षेत्र में ईईएसएल की लाईटें  पिछले छह महीने से बंद पड़ी हैं. एकरारनामा के अनुसार उनका मेंटेनेंस भी नहीं कराया जा रहा है. उन्होंने ईओ से सभी लाईट जल्द दुरुस्त करने सहित इलाके में सफाई व ब्लीचिंग का छिड़काव करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में जयप्रकाश सिंह, प्रदीप अग्रवाल, अनिल यादव, रवि वर्मा, संजीव सिंह आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-does-politics-of-development-not-casteism-pn-singh/">धनबाद

: भाजपा जातिवाद नहीं, विकास की राजनीति करती है- पीएन सिंह 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही