Search

 
 
 

धनबाद : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के 2 विद्याथिर्यों का इसरो के लिए चयन

 
Katras : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की कक्षा 9वीं के  छात्र ऐसिक चंद्र व छात्रा अर्श वत्स का चयन इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए हुआ है. इनका चयन कक्षा 8वीं के रिजल्ट, विभिन्न स्तरों पर आयोजित विज्ञान प्रतियोगिताएं, नेशनल स्तर के ओलंपियाड व इसरो द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज के आधार पर हुआ है. दोनों बच्चे 14 मई  को नेशनल रिमोट साइंटिफिक सेंटर हैदराबाद जाएंगे जहां इन्हें 27 मई  तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस विशेष उपलब्ध के लिए स्कूल की ओर से 11 अप्रैल को दोनों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती. यह उपलब्धि केवल विद्यालय के लिए ही नहीं, वरन पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है. उप प्राचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा, विज्ञान प्रमुख अरविंद कुमार व सचिव अमरकांत झा ने दोनों विद्यार्थियों के मंगलमय भविष्य की कामना की. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-masses-protest-demand-withdrawal-of-holding-tax-hike/">धनबाद:

मासस ने दिया धरना, होल्डिंग टैक्स वृद्धि वापस लेने की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही