Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में चोरी की बाइक के साथ 2 चोर गिरफ्तार

 
Nirsa  : निरसा थाना क्षेत्र में लगातार हो रहेी बाइक चोरी की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी. इसी के आलोक में निरसा थानेदार मंजीत कुमार ने बाइक चोरों के खिलाफ अभियान चला रखा था. पुलिस ने जाल बिछाकर मंगलवार को चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया. निरसा के जामताड़ा रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप बाइक चोर वहां खड़ी बाइक को लेकर भाग रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस ने दस किलोमीटर तक पीछा कर कुमारधुबी होते हुए मैथन मोड़ में उसे पकड़ लिया. थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के समीप से चोर बाइक लेकर तेज गति से भाग रहा था. पीछा कर मैथन मोड़ के पास बाइक के साथ युवक सूरज भुइयां व एक अन्य को दबोच लिया गया. लंगड़ा नामक चोर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार सूरज कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के मेढ़ा का रहने वाला है. सूचना पर कुमारधुबी ओपी प्रभारी पंकज कुमार भी दलबल के साथ पहुंच गए. यह भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/previous-governments-deprived-jalsahiya-dedis-of-their-rights-hemant-soren/">पूर्व

की सरकारों ने जलसहिया दीदियों को अधिकार से वंचित रखा : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही