Search

 
 
 

धनबाद : पीजी में नामांकन के लिए 3 दिन में 2 हजार विद्यार्थियों ने किया आवेदन

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में पीजी में नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू है. कुल 3488 सीटों पर नामांकन के लिए महज 3 दिनों में ही 2003 विद्यार्थियों ने आवेदन दिया है. आवेदन देने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है. फॉर्म भरने की गति से विवि प्रशासन काफी खुश है.

सबसे अधिक 281 आवेदन कॉमर्स में

बीबीएमकेयू के पीजी में नामांकन के लिए अब तक सबसे अधिक 281 आवेदन कॉमर्स में आए हैं. जबकि होम साइंस में सबसे कम एक आवेदन मिला है. इसी प्रकार मास्टर इन एजुकेशन में 3, बांग्ला में 3, संस्कृत में 4, लाइफ साइंस में 6, एन्वायरमेंटल साइंस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट में 6, आर्ट एंड कल्चर में 7, फिलॉसफी में 8, कंप्यूटर साइंस में 8, उर्दू में 13, मॉस कम्युनिकेशन में 13, जियोलॉजी में 13, बॉटनी में 13, साइकोलॉजी में 16, मैनेजमेंट स्टडीज में 20, सोशियोलॉजी में 21, जूलॉजी में 44, केमिस्ट्री में 45, ज्योग्राफी में 53, फिजिक्स में 71, इकोनॉमिक्स में 71, मैथेमेटिक्स में 81, पॉलिटिकल साइंस में 146, हिंदी में 150, इंग्लिश में 166 और हिस्ट्री में 250 विद्यार्थियों ने आवेदन दिया है. पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-policeman-upset-due-to-strange-antics-of-deranged-woman/">धनबाद:

विक्षिप्त महिला की अजीबोगरीब हरकतों से परेशान हुई पुलिसकर्मी

दूसरे पीजी कॉलेजों में भी आवेदन की गति अच्छी

बोकारो स्टील सिटी कॉलेज बोकारो में हिस्ट्री में 30, मैथमेटिक्स में 130, आरएसपी कॉलेज झरिया में कॉमर्स में 128 जबकि एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद में पॉलिटिकल साइंस में 69, कॉमर्स में 112 और हिस्ट्री में नामांकन के लिए 120 विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं.

यूजी में सीट नहीं भरने से विवि की चिंता बढ़ी

बीबीएमकेयू प्रशासन यूजी के कईं विषयों में सीटें नहीं भरने से परेशान है. सीट भरने के लिए तीन बार चांसलर पोर्टल खोलकर विद्यार्थियों को आवेदन का मौका दिया गया. बावजूद इसके सीटें खाली हैं. अब विश्वविद्यालय प्रशासन स्पेशल ड्राइव चलाकर डायरेक्ट एडमिशन ले रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fetal-killing-is-more-heinous-than-brahma-murder-no-atonement-for-it-haridas-ji/">धनबाद

: भ्रूण हत्या ब्रह्म हत्या से भी जघन्य, इसका प्रायश्चित नहीं- हरिदास जी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही