Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरकार नदी के पास छापेमारी में 2 टन कोयला जब्त

Nirsa : निरसा (Nirsa) धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन के खिलाफ पूरे जिले में 15 सितंबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत जिला के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में कोयला, बालू, पत्थर आदि के अवैध उत्खनन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए. इसी कड़ी में रविवार को चिरकुंडा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व में टीम ने बराकर नदी के पास छापेमारी की और लगभग दो टन अवैध कोयला जब्त किया. बताया जाता है कि स्थानीय लोगों द्वारा अवैध कोयला बोरियों में भरकर साइकिल एवं स्कूटर के माध्यम से आस पास के भट्ठों में खपाया जाता है. थाना प्रभारी ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार छापेमारी की गई है. लगभग दो टन अवैध कोयला जब्त किया गया है. जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही