Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में 2 साल की बच्ची दो दिन से लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Advertisement
Advertisement
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के रंगाडीह गांव निवासी गुजर महतो की दो वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी पिछले दो दिनों से लापता है. बेटी के गायब हो जोन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, बच्ची 17 फरवरी की शाम 5 बजे अचानक गायब हो गई. परिजनों ने तोपचांची थाना में इसकी लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने  सोमवार को नेरो पंचायत के रंगाडीह गांव पहुंच कर जांच-पड़ताल की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला. ग्रामीणों ने गांव के तालाब व आसपास के जंगली इलाकों में खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. ग्रामीणों ने पुलिस से एनएच पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की मांग की है, ताकि बच्ची के बारे में शायद कुछ पता चल सके. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/cbi-investigation-revealed-that-residential-and-birth-certificates-are-being-made-on-the-basis-of-fake-documents-in-jharkhand/">

CBI जांच में खुलासा, झारखंड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाये जा रहे हैं आवासीय व जन्म प्रमाण पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही