Search

 
 
 

धनबाद : पुटकी में हिंसक झड़प में 2 युवक घायल, एक गंभीर

 
Kendua : धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेगत्र की श्रीनगर कॉलोनी में रविवार को पुरानी अदावत को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. जिसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जाती है. चाकू लगने से घायल उज्ज्वला महतो को पुटकी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. वहीं, सिर पर भुजाली के वार से जख्मी नौशाद का इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उज्ववला के सीने पर चाकू लगा है. उसे छह टांके लगे हैं. बताया गया कि दो दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, तब से उज्ज्वला उसकी तलाश में था. रविवार की दोपहर ढाई बजे श्रीनगर कॉलोनी में दोनों का आमना-सामना हो गया. उज्ज्वला ने अपने साले विकाश के साथ मिलकर नौशाद पर हमला कर दिया. नौशाद ने भी चाकू से उज्ज्वला के सीने पर वार कर दिया. घटना की सूचना पर पुटकी थाना प्रभारी मनोहर करमाली पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया. नौशाद की हालत काफी गंभीर है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rs-2-66-lakh-seized-from-bike-trunk-in-third/">धनबाद

: तीसरा में बाइक की डिक्की से 2.66 लाख रुपए जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही