Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में कार के धक्के से बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल

 
Maithon : मैथन थाना क्षेत्र के कालीमाटी गांव के पास एनएच पर गुरुवार की दोपहर कार के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों घायलों को धनबाद असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. दोनों युवकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. युवकों की पहचान मैथन निवासी पुरूषोत्तम पाण्डेय के पुत्र प्रत्युष पाण्डेय और सत्यनारायण राय के पुत्र शंकर राय के रूप में हुई.प्रत्युष पाण्डेय को सिर में गंभीर चोट है, जबकि शंकर राय को कमर व पैर में चोट लगी है. बताया गया कि प्रत्युष पाण्डेय अपने दोस्त शंकर राय के साथ बाइक में पेट्रोल भराने पेट्रोल पंप जा रहा था. इसी दौरान कालीमाटी गांव के पास पीछे से तेज गति से आ रही वैगनआर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गेंद की तरह दूर फेंका गये, जबकि कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई. कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला. सूचना मिलते ही मैथन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को जब्त कर थाना ले गई. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-baghmara-police-raids-hotel-dozens-of-bottles-of-beer-seized/">

धनबाद : बाघमारा पुलिस का होटल में छापा, दर्जनों बोतल बियर जब्त 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही