Search

 
 
 

धनबाद: डेंगू मरीजों के लिए सदर अस्पताल में 20 बेड तैयार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में डेंगू का प्रकोप नहीं है. मात्र 3 मरीज मिले थे, जो उपचार के बाद ठीक होकर  घर चले गए. हालांकि डेंगू से लड़ने के लिए सदर अस्पताल में 20 तथा प्रत्येक प्रखंड में 5-5 बेड तैयार रखे गए हैं. इसलिए लोगों को घबराना नहीं है. यह बातें सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने 22 अक्टूबर को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया से कही. उन्होंने कहा कि डेंगू को चिन्हित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार जिले में भ्रमण कर रही है.  टीम ने 9664 घरों का सर्वे किया और 45167 कंटेनर को चेक किया. 1264 कंटेनर में डेंगू के लारवा पाए गए, जिसे डेमोफॉक्स छिड़क कर नष्ट कर दिया. भ्रमण के दौरान केवल 13 व्यक्तियों में बुखार पाया गया. स्वास्थ्य विभाग ने एलाईजा द्वारा 32 लोगों की जांच की,जिसमें 3 लोगों में डेंगू के लक्षण मिले. तीनों उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर चले गए. 18 लोगों की एलाईजा जांच में चिकनगुनिया के 3 मरीज मिले तथा जेई की जांच में एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला.

  लक्षण होने पर तुरंत एसएनएमएमसीएच में जांच कराएं.

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को डेंगू के लक्षण को अनदेखा नहीं करना चाहिए. यह जानलेवा भी हो सकता है.   जिले के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है. सिविल सर्जन ने कहा कि निजी क्लीनिक, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी प्रारंभिक जांच में ही डेंगू के लक्षण बताते हैं, जो सरासर भ्रामक है. इसलिए सभी को डेंगू के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया है. मौके पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सुधा सिंह, जिला वीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह, डीआरसीएचओ डॉ संजीव कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही