Search

 
 
 

धनबाद : नौकरी से हटाए गए 20 ठेका मजदूरों ने हर्ल गेट पर किया प्रदर्शन

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-thief-reached-the-junkyard-to-sell-stolen-bikes-handed-over-to-the-police/">(Dhanbad)

जिले के सिदरी स्थित हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) से जुड़ी एमटीसी कंपनी से हटाए गए 20 ठेका मजदूरों ने 17 जून को हर्ल के मेन गेट के समीप अर्धनग्न प्रदर्शन किया. वे दोबारा नौकरी पर रखने की मांग कर रहे हैं. मजदूर अपने गले में मांग लिखी तख्तियां लटकाए हुए थे. इनका कहना है कि एमटीसी से हटाए जाने के बाद उन्‍होंने हर्ल में नौकरी की मांग पर पहले भी बरटांड़ में धरना दिया था. तब श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार व लेबर इंफॉर्मेशन पदाधिकारी हरेंद्र कुमार सिन्हा ने हर्ल प्रबंधन से बात करने को कहा था. लेकिन हर्ल के जीएम नौकरी देने से साफ इनकार कर रहे हैं. इनलोगों ने मांग की पूर्ति नहीं होने पर 20 जून को फि‍र पूर्ण नग्न प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/traffic-normal-on-dhanbad-route-after-seven-hours/">धनबाद

रूट पर सात घंटे बाद यातायात सामान्य [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही