Search

धनबाद : आईआईटी में एसईसीएल के 20 अधिकारियों को मिलेगी ट्रेनिंग

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम, धनबाद के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 22 मई को एडीसी सभागार में शुरू हुआ. शिविर में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), बिलासपुर के सीनियर व मध्यम स्तर के 20 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आईआईटी-आईएसएम के उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि प्रतिभागियों की दक्षता बढ़ाने में आईआईटी-आईएसएम अपनी पूरी क्षमता के साथ मदद करेगा. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों के लिए काफी मददगार साबित होगा. समारोह को पूर्व उपनिदेशक प्रो. जेके पटनायक, मीडिया एंड ब्रांडिंग डीन प्रो. रजनी सिंह, डीन आर एंड डी प्रो. सागर पाल, मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष प्रो. विभाग चंद्र, मैनेजमेंट स्टडीज एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रो. रश्मि सिंह, एसईसीएल के परियोजना एवं योजना के उप प्रबंधक योगेंद्र अथिया, वित्त विभाग के उप प्रबंधक अनूप कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. पांच दिवसीय शिविर में 19 सत्र का आयोजन किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-archery-football-training-for-children-in-tata-steels-summer-camp/">धनबाद

: टाटा स्टील के समर कैंप में बच्चों को तीरंदाजी-फुटबॉल का प्रशिक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp