Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में हुई 20 सूत्री की बैठक, बीडीओ व 20 विभागों के अधिकारी नदारद

Topchanchi : तोपचांची प्रखंड कार्यालय सभागार में 15 फरवरी को 20 सूत्री कमेटी की बैठक हुई. बीडीओ राजेश एक्का समेत 20 विभागों के अधिकारी व उनके प्रतिनिधि बैठक में नहीं आए. सूचना के बाद सीओ रवि भूषण सिंह दोपहर करीब 1:37 बजे पहुंचे जरूर, लेकिन ज्यादातर समय विभागीय जूम मीटिंग में ही व्यस्त रहे. 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी ने अनुपस्थित अधिकारियों को शो-कॉज करने की सिफारिश की है. बैठक में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, मानटांड़ में पेयजल की गंभीर समस्या का मुद्दा उठा. बताया गया कि विद्यालय में 406 विधार्थी हैं, जिन्हें रोज पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है. विद्यालय में 2 रेगुलर व 10 पार्टटाइम शिक्षक हैं. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद प्रसाद मोदी ने कहा प्रखंड के 151 सरकारी स्कूलों में 174 सरकारी शिक्षक व 256 पारा शिक्षक हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने कहा कि अंचल कार्यालय में जाति, आवास व आय प्रमाणपत्र के आवेदन लंबित हैं. इन्हें निबटाने के लिए स्थायी  सीओ होना चाहिए. बैठक में मौजूद सीओ रवि भूषण सिंह ने भी कहा कि लंबित आवेदनों को निबटाने में 2 से 3 महीना लग सकता है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-migration-will-stop-from-planning-fair-mathura-mahato/">धनबाद:

नियोजन मेला से रुकेगा पलायन : मथुरा महतो

भवन के बोर्ड पर लिखें अधिकारियों के फोन नंबर

जिला परिषद 2 के सदस्य विकास कुमार महतो ने कहा कि पंचायत सचिव पंचायतों की समस्याओं का निपटारा करना चाहिए. इसके साथ ही पंचायत भवन के बोर्ड पर पंचायत सचिव व पदाधिकारियों का फोन नंबर अंकित रहना चाहिए, ताकि वहां पहुंचे ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या न हो. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-26th-pran-pratishtha-festival-begins-with-ganesh-puja-in-shakti-mandir/">धनबाद

: शक्ति मंदिर में गणेश पूजा के साथ 26वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही