Search

 
 
 

धनबाद : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को 20 वर्ष की कैद समेत कोर्ट की 2 खबरें

 
Dhanbad : शादी की नियत से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी लाला टोला श्यामडीह निवासी शिक्षक रोहित कुमार लाला को धनबाद पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उस पर 15 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है. इस मामले में पीड़िता की बहन की शिकायत पर कतरास थाने में 16 अक्टूबर 2021 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के मताबिक 12 अक्टूबर 2021 को सुबह 10  बजे पीड़िता अपने दोस्त के साथ घर जा रही थी. तभी आरोपी शिक्षक ने उसे धमकी देकर पीड़िता को अपने साथ जबरन ट्रेन से रांची ले गया. वहां किराए के मकान में उसे तीन माह तक रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया.

रंजय हत्याकांड में उसके भाई संजय का बयान दर्ज

Dhanbad : झारिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या के चर्चित मामले में गुरुवार को अहम गवाह रंजय के भाई संजय सिंह का बयान अदालत में दर्ज किया गया. संजय सिंह नीरज हत्याकांड में जेल में बीते सात वर्ष से बंद है. उसे गवाही के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया था. धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखलेश कुमाऱ की अदालत को दिए बयान में संजय सिंह ने कहा कि घटना 29 जनवरी 2017 की है शाम 5:30 बजे वह मेंशन में था. तभी राजा यादव ने उसे फोन कर कहा कि रंजय को बिग बाजार के पास चाणक्य नगर जाने वाले रास्ते में गोली मार दी गई है, वह वहां गया और राजा जादव व अन्य के सहयोग से रंजय को टेंपो से सेंट्रल ऑस्पिटल ले गया. वहां डॉक्टरों ने रंजय को मृत्त घोषित कर दिया था. घटनास्थल पर स्कूटी और खून गिरा हुआ था. संजय ने कहा कि राजा यादव ने बताया था कि गोली मारने वाले दो लोग थे जो जिंस पैंट और कला शर्ट पहने हुए थे. संजय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किए गए नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा की पहचान की और कहा कि बाद में उसे पता चला कि हर्ष सिंह और नंदकिशोर सिंह ने रंजय की हत्या की है. संजय ने कहा कि घटना के पहले रंजय सिंह ने उससे कहा था कि हर्ष सिंह ने कंबाइंड बिल्डिंग के पास उसे जान मारने की धमकी दी थी. सुनवाई के दौरान दुमका जेल में बंद आरा बेरथ निवासी नंद कुमार सिंह उर्फ बबलू उर्फ रूना सिंह उर्फ मामा को भी अदालत मे वीसीएस के जरिए पेश किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-brothers-returning-after-giving-wedding-card-died-in-road-accident/">धनबाद

: शादी का कार्ड देकर लौट रहे 2 भाइयों की सड़क हादसे में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही