Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रणधीर वर्मा चौक पर 24 मार्च शुक्रवार को एनएसयूआई ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया. इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि 2024 का चुनाव भाजपा को महंगा पड़ेगा. कहा कि न्यायालय को प्रभावित कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई है. कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता देख केंद्र सरकार हिल गई है. संसद की सदस्यता को खत्म कराना सोची समझी साजिश है. एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी सदन में आवाज उठा रहे है, तो उनकी आवाज को दबाने के लिए संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई. कहा कि आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है. अब लोकतंत्र खतरे में है. पुतला दहन में एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: भाजपा को महंगा पड़ेगा 2024 का चुनाव: संतोष सिंह
Last Updated: Mar 24, 2023 12:00 AM (IST)