Search

 
 
 

धनबाद : AIMRA के शिविर में 207 लोगों ने किया रक्‍तदान

 
Dhanbad : ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (ऐमरा) और रोटरी क्लब के सहयोग से 17 जून को देश भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-20-contract-workers-fired-from-their-jobs-demonstrated-at-hurl-gate/">(Dhanbad)

में 207 यूनिट ब्लड संग्रह हुआ. धनबाद में 5 स्थानों पर रक्‍तदान शिविर लगाया गया. जिसमें कतरास में 28, बैंक मोड़ में 70, निरसा में 49, झरिया में 22 व धनबाद के हीरापुर में 38 लोगों ने रक्‍तदान किया. धनबाद के बैंक मोड़ में आयोजित रक्तदान शिविर में सांसद पीएन सिंह बतौर मुख्‍य अतिथि मौजूद थे. उन्‍होंने रक्‍तदाताओं को पौधा देकर सम्‍मानित किया. कतरास में बाघमारा विधायक ढुल्लू महातो, हीरापुर में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, निरसा में  पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कैम्प की शुरुआत की एमरा के धनबाद जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि यह भारत भर में रक्तदान का सबसे बड़े अभियानों में शामिल है. संस्‍था स्वर्गीय भावेश सोलंकी और अन्‍य दिवंगत सदस्‍यों की याद में हर साल 17 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन करती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में अमृत दास, संतोष सोनी, अमि‍त सचदेवा, सनी सलूजा, दीपक मोदी, आयुष परमाका, महावीर भवलका, तुषार कांत दत्ता, विजय सचदेव, कीर्ति नारायण, संतोष अग्रवाल आदि‍ ने सहयोग किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mithun-kumar-from-chandkuiya-malind-from-sindoorpur-elected-unopposed-as-deputy-chief/">धनबाद

: चांदकुईया से मिथुन कुमार, सिंदूरपुर से मलिंद निर्विरोध चुने गए उपमुखि‍या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही