धनबाद: बार एसोसिएशन चुनाव में दूसरे दिन 21 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को कुल 21 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए. उपाध्यक्ष पद के लिए पीके भट्टाचार्य एवं सुबोध कुमार उर्फ चीकू केसरी ने नामांकन पत्र दायर किया. महासचिव पद के लिए दो उम्मीदवार अनिल कुमार एवं धीरेंद्र कुमार ब्रह्मचारी ने, कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकुल कुमार उर्फ मुकुल कुमार तिवारी, जयदेव कुमार, मेघनाथ रवानी, कृष्ण बिहारी सहाय ने नामांकन दाखिल किया. सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए दिवाकर प्रसाद श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दायर किया. संयुक्त सचिव प्रशासन के पद के लिए अमल कुमार महतो एवं साकेत सहाय ने, जबकि संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद के लिए मनोज कुमार पासवान ने नामांकन दाखिल किया. कार्यकारिणी सदस्य के लिए 9 उम्मीदवारों शत्रुघ्न तिवारी,रामा कांत ओझा, चंदन प्रसाद सिंह, विजय कुमार पांडे, मोहन चंद्र महतो, सुनीता कुमार साहनी, मनोज कुमार रवानी, रजनीकांत महतो, एवं हीरालाल चौहान ने पर्चा भरा. चुनाव पदाधिकारी देवी शरण सिन्हा एवं अरुण तिवारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 26 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा, जिनमें दीपक शाह, मुकुंद महतो अनिल कुमार ,राजेंद्र गोप, अरविंद कुमार सिन्हा, रजनीकांत महतो, अनिल कुमार त्रिवेदी, किशोर कुमार, हीरालाल चौहान, जगरनाथ महतो, भारती श्रीवास्तव, सुनीता कुमारी साहनी ,दिलीप कुमार यादव, कमल कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद यादव, मोहम्मद जुबेर, बिश्वजीत मिश्रा, देव शंकर देव, रोहित राहुल वर्मा, रोशन कुमार साव, शिव शंकर चौधरी, प्रीतम कुमार वर्मा, गजेंद्र कुमार, ब्रजकिशोर करण, केदारनाथ महतो एवं नीतू रानी शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment