Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए 21 खिलाडियों का चयन

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के 21 खिलाडियों का चयन राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है. स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड द्वारा  22 जनवरी को रामगढ स्थित श्री गुरुनानक भवन में प्रतियोगिता आयोजित होगी. सीनियर झारखण्ड राज्य कराटे चैंपियनशिप में धनबाद जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिले के कुल 21 कराटे खिलाडियों का चयन किया गया है, जिसमें पांच महिला खिलाडी भी शामिल हैं. टीम का नेतृत्व कोच के रूप में रंजीत केसरी करेंगे. वह धनबाद जिला कराटे संघ के महासचिव भी हैं. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन गत दिन दसवीं धनबाद जिला कराटे चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. चयनित खिलाडियों में अक्षय कांत, राज संचु रजवार, सुलभ प्रकाश, अमन राज ओझा, तन्मय खान, अर्णव कर्ण, आदिल खान, सोनू कुमार ठाकुर, अकारपु भगीरथ, पियूष पी. टांक, अनीश यादव, वेद कुमार, संदीप कुमार पासवान, मनीष कुमार राम, जुली कुमारी, काजल कुमारी, नैना कुमारी गुप्ता, उषा कुमारी, अपूर्वा रावजीवार, सुरेश टुडू तथा विशाल कुमार रवानी शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही