Search

 
 
 

धनबाद : लोन दिलाने के नाम पर 21 महिलाओं से हजारों की ठगी, थाने में शिकायत

 
Dhanbad : गोविंदपुर की कमल फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर लोन दिलाने के नाम पर 21 महिलाओं से हजारों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. कमल फाइनेंस के मैनेजर मो ताहिर हुसैन ने हर महिला को रोजगार के लिए 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये लोन देने का वादा किया था. इसके एवज में हर महिला से 2-2 हजार रुपये लिए गए. धनबाद के चीरागोड़ा, हीरापुर की महिला अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि उससे देवघर के गुड्डू यादव ने मुलाकात कर कहा कि उसकी कंपनी बेरोजगार और घर-घर जाकर काम करनेवाली महिलाओं को लोन देने का काम करती है. कंपनी उसी महिला को लोन देती है, जो 2 हजार रुपये पहले जमा करती है. उसने 21 महिलाओं से दो-दो हजार रुपये लेकर कंपनी के मैनेजर को 42 हजार रुपये दिया, लेकिन एक भी महिला को लोन नहीं मिला. जब महिलाएं लोन देने की बात करती थीं, तो मैनेजर बहाना बनाता था. अब महिलाओं से पैसे लेने से साफ इनकार कर रहा है. जबकि अर्चना का कहना है कि उसके पास रुपये जमा करने का सबूत है. उसने ऑनलाइन 12 हजार और बाकी रुपये नकद के रूप में दि थे. ठगी की शिकार सभी महिलाएं धनबाद के हीरापुर की रहने वाली हैं. उन्होंने इस संबंध में धनबाद थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कंपनी का कार्यालय गोविंदपुर की दुधानी कॉलोनी में है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-raping-four-year-old-girl-found-guilty-decision-on-punishment-tomorrow/">धनबाद

: चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, सजा पर फैसला कल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही